कांग्रेस ने केंद्र से भूस्खलन प्रभावित वायनाड के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024

कांग्रेस की केरल इकाई ने रविवार को केंद्र से भूस्खलन प्रभावित वायनाड के वास्ते राज्य सरकार द्वारा सौंपे गये ज्ञापन के अनुसार आर्थिक सहायता की घोषणा करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कल कहा था कि आपदा के संबंध में राज्य सरकार के ज्ञापन के आधार पर राहत की घोषणा की जाएगी। हमें नहीं मालूम है कि कल ही यह ज्ञापन सौंपा गया या नहीं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान पुनर्वास गतिविधियों पर विस्तृत रिपोर्ट दी जानी चाहिए थी। सतीशन ने कहा, ‘‘समझा जाता है कि अभी रिपोर्ट दी ही जानी है...(राज्य सरकार) को आज या कल यह रिपेार्ट देने दीजिए..... ऐसी उम्मीद है कि केंद्र राज्य की मांगों के अनुसार निर्णय लेगा।’’

शनिवार को मोदी ने वायनाड का दौरा किया था और आश्वासन दिया था कि केंद्र राहत एवं पुनर्वास में केरल की मदद करने में ‘कोई कसर नहीं छोड़ेगी’। उन्होंने इस त्रासदी को ‘प्रकृति द्वारा अपना उग्र रूप प्रदर्शित किया जाना’ बताया। राज्य सरकार के अनुसार भूस्खलन के चलते 229 लोगों की जान चली गयी जबकि 130 से अधिक अब भी लापता हैं।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत