कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

By दिनेश शुक्ल | Jul 15, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। जिसकी घोषणा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से की गई। संजय मसानी को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2018 में प्रदेश की वारासिवनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी ने भाजपा से टिकिट न मिलने पर बगावत करते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवार प्रदीप जयसवाल को टिकिट न देकर संजय मसानी को टिकिट दी थी। जिन्हें निर्दलीय विधायक के तौर पर लड़े प्रदीप जयसवाल ने हरा दिया था। वही कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद संजय मसानी को हराने वाले निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को कैबिनेट मंत्री बना दिया था।

इसे भी पढ़ें: MP में 25 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के बाद शिवराज सरकार की विदाई हो जायेगी: पटवारी

वही शिवराज सिंह चौहान के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने उनके साले संजय मसानी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्हें उप चुनाव प्रचार- प्रसार का प्रादेशिक समन्वयक प्रभारी बनाया है। कांग्रेस में शामिल होने के समय मसानी ने कहा था कि मध्य प्रदेश को शिवराज सिंह चौहान की नहीं, बल्कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की जरूरत है। मसानी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के रहने वाले हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह के भाई है। 

प्रमुख खबरें

बिहार: खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सोमवार तक के लिए टला

सत्ता के अहंकार में इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही है केंद्र सरकार: अशोक गहलोत

युवाओं में बढ़ रहा कम उम्र में जुए की लत का खतरा, सख्त नियमन और जागरूकता की आवश्यकता: अध्ययन

विदेश से लौटते ही मोदी का एक्शन! 2 दिन बाद बीजेपी में क्या होने वाला है?