सुप्रिया श्रीनेत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुप्रिया की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को होंगे चुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे परिणाम

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले तक टीवी पत्रकार रहीं सुप्रिया कांग्रेस के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की पुत्री हैं। वह इस लोकसभा चुनाव में महाराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं थीं लेकिन उन्हें भाजपा के पंकज चौधरी से हार का सामना करना पड़ा था। उनके पिता हर्षवर्धन इसी सीट से दो बार सांसद रहे।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh: बलात्कार की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

Eastern Congo में विस्थापितों के दो शिविरों में बम विस्फोट से बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत

Haiti में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, 13 लोगों की मौत

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल, जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी: हुड्डा