हिमाचल में ठीक चुनाव से पहले नेताओं की 'कांग्रेस छोड़ो यात्रा', 26 ने हाथ छोड़ थामा कमल

By अभिनय आकाश | Nov 08, 2022

हिमाचल प्रदेश के चुनाव में अब गिनती के दिन शेष रह गए हैं, लेकिन ठीक चुनाव से पहले राज्य की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कांग्रेस को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उसके 26 नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी। दल बदलने वाले नेताओं में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खंड भी शामिल हैं। पाला बदलने वाले ज्यादातर नेता शिमला निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, जहां से पार्टी ने संजय सूद को मैदान में उतारा है।

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट ने कहा- 'डबल इंजन सरकार' जल्द पटरी से उतरेगी

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद हिमाचल ईकाई ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा कि कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के कारण शिमला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री और हर्ष महाजन जी ने पटका पहना कर उनका स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Mars Transit: रोहिणी नक्षत्र में मंगल की एंट्री, इन 4 Lucky राशियों को Career में मिलेगी सफलता

Vishwakhabram: Russia China Secret Military Training ने उड़ा दिए दुनिया के होश, India भी रह गया हैरान

Operation Numkhor का Dulquer Salmaan कनेक्शन, फर्जी कागजात पर मंगाईं विदेशी Luxury Cars?

Prashant Kishor लड़ेंगे Bankipur उपचुनाव? 4 जुलाई को Jan Suraaj का बड़ा फैसला