कांग्रेस का AAP सरकार पर सीधा वार, अजय माकन बोले- अस्पतालों के निर्माण में हुआ 382 करोड़ रुपये का घोटाला

By अंकित सिंह | Jan 22, 2025

कांग्रेस नेता अजय माकन ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 382 करोड़ रुपये के बड़े भ्रष्टाचार घोटाले में शामिल है। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए माकन ने दावा किया कि आप सरकार, जिसने अक्सर सीएजी (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्टों के आधार पर कांग्रेस सरकार की आलोचना की है, अब अपने कार्यकाल के तहत 14 सीएजी रिपोर्टों में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही है।

'माकन ने कहा, "इंदिरा गांधी अस्पताल में पांच साल की देरी हुई, बुराड़ी अस्पताल में छह साल की देरी हुई और मौलाना आजाद डेंटल अस्पताल में तीन साल की देरी हुई।" कांग्रेस के कोषाध्यक्ष माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मैं सबके सामने ‘आप के पाप’ की पहली कड़ी रखना चाहता हूं। दिल्ली में एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी इसलिए बनाई थी, ताकि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकें। उस जमाने में केजरीवाल कैग रिपोर्ट के आधार पर ही कांग्रेस पर आरोप लगाते थे।’’ उन्होंने दावा किया कि इस वक्त कैग की 14 ऐसी रिपोर्ट हैं, जिसमें पूर्व की केजरीवाल सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, लेकिन अब वो रिपोर्ट सामने नहीं आ रहीं। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मतदाताओं से आप को यमुना पार खदेड़ देने का आग्रह किया

माकन ने कहा ‘‘ऐसे में हम केजरीवाल जी से पूछना चाहते हैं कि इस रिपोर्ट में स्वास्थ्य से जुड़े मामले में 382 करोड़ का घोटाला कैसे है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘कैग की रिपोर्ट कहती है कि दिल्ली में पिछले 10 साल में सिर्फ तीन अस्पताल बनकर तैयार हुए। इन अस्तपाल को बनाने की शुरुआत कांग्रेस के समय हुई थी। लेकिन आप की सरकार के आने के बाद इन अस्पताल को बनने में समय तो ज्यादा लगा ही, बल्कि जितने की निविदा था, उससे ज्यादा पैसा खर्च हुआ।’’ 

प्रमुख खबरें

Ramayana का इंग्लिश कट हिंदी वर्शन से 30 मिनट होगा छोटा, नहीं होंगे गाने, जानें मेकर्स का ग्लोबल प्लान

Iran में सरकार आयोजित विशाल रैली में हजारों नागरिकों ने हथियार उठाने का लिया संकल्प

Health Tips: छोटे से सिंघाड़े में छिपे हैं सेहत के कई राज, दिल से लेकर ब्लड शुगर तक के लिए है खास

SEMICON India 2026 में बोले विदेश सचिव Vikram Misri, कोई भी देश अकेले Chip नहीं बनाता