कांग्रेस ने मोदी और शाह से कहा, याद रहे आप भी एक दिन ‘पूर्व’ बनेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा से एसपीजी हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को याद रखना चाहिए कि वो भी एक दिन ‘पूर्व’ होंगे। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ पूर्व प्रधानमंत्री का सुरक्षा कवर हटाने का आदेश देने वाले मौजूदा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को यह याद रखना चाहिए कि वे भी एक दिन पूर्व होंगे। कर्म आपको देख रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: SPG अपने 3,000 कमांडो के साथ कर रही इन चार लोगों की सुरक्षा

चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद सिंह ने कभी सुरक्षा कवर नहीं मांगा और भविष्य में मांगेंगे भी नहीं। यह सरकार का फैसला था।’’ गौरतलब है कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जा रही एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली है। सिंह को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिलती रहेगी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे सिंह से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद किया गया है। ‘जेड प्लस’ सुरक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) द्वारा दिए जाने वाले उच्चतम सुरक्षा कवर में से एक है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal