कांग्रेस ने राष्ट्रवाद से जुड़ी टिप्पणी के लिए मोदी पर हमला किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2016

कांग्रेस ने भाजपा की राज्य इकाइयों की कोर समूह की बैठक में राष्ट्रवाद पर टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला करते हुए कहा कहा कि उन्होंने अपना लक्ष्य बदल लिया है जबकि उन्हें राष्ट्रवाद के कारण नहीं बल्कि लोगों के किए गए उनके वादों के लिए निर्वाचित किया गया था जो उन्होंने कभी पूरे नहीं किए।

 

पार्टी ने भाजपा पर देश के लिए कोई बलिदान ना देने का भी आरोप लगाया और कहा कि उसे ‘‘राष्ट्रवाद का प्रचारक या पैरोकार नहीं माना जा सकता।’’ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के शासन में उदारवादी परंपराओं पर गंभीर हमले हो रहे हैं और कानून का मजाक बनाया जा रहा है। मोदी ने बैठक में कहा था कि राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान है और 70वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं की हफ्ते भर की ‘तिरंगा यात्रा’ ने देश भर में अच्छा प्रभाव डाला है तथा ऐसे समय में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव की भावना को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है जब उनके खिलाफ ताकतें सक्रिय हैं।

 

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई