कांग्रेस देश में साफ हो गई, दमोह में अपने जयचंदों के कारण हारी भाजपा : नरोत्तम मिश्रा

By दिनेश शुक्ल | May 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह उप चुनाव में हार के बाद अब भाजपा का दर्द खुलकर सामने आ रहा है। जहाँ भाजपा उम्मीदवार राहुल लोधी ने कांग्रेस से मिली करारी हार के बाद पूर्व मंत्री जयंत मलैया पर निशाना साधा, तो अब प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी हार के लिए अंदरूनी कलह को जिम्मेदार बताया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 5 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि दमोह हम हारे हैं, अपने जयचंदों से। हालांकि उन्होंने अपनी हार की जगह कांग्रेस पर ज्यादा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्यादा खुशी न मनाए कांग्रेस। कमलनाथ का ध्यान वहां नहीं जा रहा है, जहां पूरे देश से कांग्रेस साफ हो गई है। कांग्रेस अब कहीं नहीं है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए के उनका शीर्ष नेतृत्व ऐसा है कि वे कहीं नहीं जीतने वाले।

 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर में किया शामिल, युवा पत्रकार संघ ने उठाई यह माँग

डॉ. मिश्रा ने कहा हम बंगाल में 3 से बढ़कर 76 हो गए। भाजपा का सभी राज्यों में वोट शेयर बढ़ा है। मोदी जी के नेतृत्व में वोट परसेंटेज बढ़ रहा है। उन्होंने ममता बनर्जी पर भी तंज कसा। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बंगाल में नौटंकी जीत गई, राष्ट्रवादी हार गए। उन्होंने ममता बनर्जी पर चुटकी लेते हुए कहा कि हड्डी जुड़ने का यह नया तरीका देखा। परिणाम आने के बाद दीदी खड़ी हो गई।

प्रमुख खबरें

Modi-Trump meet:मोदी शांत और संयमित, मैं वैसा नहीं, G7 में ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफें

Micro Cheating: एक्स की फोटो लाइक करना और कलीग से फ्लर्ट करना क्यों है रेड फ्लैग?

अगर मुगल सेना हटी तो जीत किसकी? Haldighati का जिक्र कर बोले RSS प्रमुख Mohan Bhagwat

Pakistan की अकड़ बरकरार, Indian Flights पर 24 July तक जारी रहेगा एयरस्पेस बैन