कांग्रेस झूठ बोलकर राज्य को लूटने में विश्वास रखती है: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

हरियाणा में मतदान के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कांग्रेस पर मतदाताओं को धोखा देकर राज्य को लूटने की नीति अपनाने का आरोप लगाया। सैनी ने मतदान के दिन संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है और हरियाणा की जनता यह समझ चुकी है।

उन्होंने (जनता) हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाने का मन बना लिया है। सैनी भी मतदान करने वाले प्रारंभिक लोगों में शामिल रहे। वह अपनी पत्नी सुमन के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और अंबाला जिले के नारायणगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव मिर्जा में वोट डाला।

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। सैनी कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं। वोट डालने से पहले सैनी ने अपने गांव में गुरु रविदास मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका।

सैनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है, भाजपा भारी बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार ने 10 वर्षों में बेहतरीन काम किया है और किसान उनकी सरकार की नीतियों से खुश हैं। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खेमे में निराशा का माहौल है, वहां अराजकता है। चुनावों से दो दिन पहले भाजपा नेता अशोक तंवर के कांग्रेस में लौटने के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने कहा कि तंवर ने आया राम गया राम की राजनीति को पुनर्जीवित कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की