कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी को झारखंड में करेगी प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2024

रांची। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी और राहुल गांधी राज्य के पाकुड़ जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि यात्रा दो चरणों में होगी, जिसमें आठ दिनों की अवधि में 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ठाकुर ने कहा, झारखंड में यात्रा की तारीखें तय हो गई हैं। यह दो फरवरी को पाकुड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेगी। 

प्रमुख खबरें

Manika Plastech का IPO 11 सितंबर से खुलेगा, कंपनी जुटाएगी 125.5 करोड़ रुपये

Bharat Jodo Yatra के पूरे हुए 4 साल, Congress ने बताया राजनीति का परिवर्तनकारी मोड़

Jharkhand CID ने JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Video | मुझे बचा लो... चेहरे पर खून और धूल लपेटे छात्र ने किया SOS वीडियो कॉल, सत्य निकेतन हादसे की खौफनाक तस्वीर