कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से बीजेपी को लगा बड़ा झटका: नाना पटोले

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 10, 2022

मुंबई। देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत की गई है।  इस यात्रा को जनता से भारी प्रतिसाद मिल रहा  है। राहुल गांधी को लोगों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस को देख बीजेपी को बड़ा झटका लगा  है। राहुल की यात्रा की आलोचना कर रहे बीजेपी नेताओं पर हमला करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी बौखलाहट में राहुल गांधी की टी-शर्ट की कीमत जैसे छोटे मुद्दा उठा  रही है।यह  बीजेपी के बौद्धिक दिवालियापन को दर्शाता है। पटोले ने कहा कि इससे साबित होता है कि राहुल की पदयात्रा से  बीजेपी की जमीन खिसक रही है और वह घबरा गई है।

इसे भी पढ़ें: 'विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले राहुल बाबा', अमित शाह बोले- तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस

नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी अब हताशा में राहुल गांधी की टी-शर्ट की कीमत का मुद्दा उठा रही है। लेकिन इससे पहले बीजेपी नेताओं को इस बात का जवाब देना चाहिए कि देश के सर्वोच्च नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख का सूट, 1.5 लाख का चश्मा, 80 हजार की शॉल, 12 लाख की कार, 8000 करोड़ का विमान इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक फकीर कहा जाता है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर इस फ़क़ीर से हमारे देश को क्या फायदा हुआ है। पटोले ने कहा कि  बीजेपी को राहुल गांधी की टी-शर्ट की चिंता करने के बजाय देश की 130 करोड़ जनता के  सवालों को जवाब देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर