'कांग्रेस इतनी व्यस्त है कि दे रही तारीख पर तारीख...' महाराष्ट्र में सीट बंटवारे में देरी पर भड़के संजय राउत

By अंकित सिंह | Sep 19, 2024

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में एक बार फिर से दटराव देखने को मिल रही है। दोनों पक्षों ने अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है। हालाँकि एमवीए में तनाव बढ़ता जा रहा है। बातचीत शुरू तो हो गई थी लेकिन वह बढ़ नहीं सकी है। यही कारण है कि शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने इसको लेकर निराशा जताया है। संजय राउत ने विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे की बातचीत में देरी के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

इसे भी पढ़ें: Ambedkar ने महाराष्ट्र सरकार से खानाबदोश जनजातियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का आग्रह किया

मंगलवार को, सेना सांसद ने कहा कि तीनों दलों के नेता बुधवार से शुक्रवार तक सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई पर बातचीत लगभग तय हो चुकी है लेकिन क्षेत्रवार चर्चा करने की जरूरत है क्योंकि महाराष्ट्र एक विशाल राज्य है। बताया जा रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) की नजर मुंबई की 36 में से 20-22 सीटों पर है। मीडिया रिपोर्ट बता रहे हैं कि शिवसेना (यूबीटी) का लक्ष्य महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 115 से 125 सीटों पर चुनाव लड़ने का है। 2019 के विधानसभा चुनाव में अविभाजित शिवसेना ने एनडीए में 124 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि बीजेपी और अन्य सहयोगियों के लिए 163 सीटें छोड़ी थीं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR