राष्ट्रपति के अभिभाषण को कांग्रेस ने बताया चुनावी भाषण, गौरव गोगोई बोले- सरकार ने सच छिपाने की कोशिश की

By अंकित सिंह | Jan 31, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को देने के लिए एक चुनावी भाषण लिखा है। यह एक तरफा कथा है जो कई महत्वपूर्ण चूक छोड़ देती है, मेरा मानना ​​है कि लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने जाते समय इस बारे में सोचना होगा। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि भारत की जो वास्तविक सच्चाई है उसकी झलक हमें राष्ट्रपति के वक्तव्य में नहीं दिखी। जो ऐतिहासिक महंगाई, बेरोजगारी है, उसकी झलक नहीं दिखी। ऐसा लगता है कि सरकार ने देश की सच्चाई को छुपाने और दबाने की पूरी कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: Parliament Budget Session: राष्ट्रपति ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियाँ, PM ने विपक्ष पर किया जोरदार कटाक्ष

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि 10 साल पहले पीएम ने कई वादे किए लेकिन कुछ भी पूरा नहीं किया... जब उन्हें काम के आधार पर वोट नहीं मिल रहा तो वे वोट पाने के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने कहा कि उनका संबोधन सुनने के बाद ऐसा लगता है कि भारत का जन्म 2014 के बाद ही हुआ है। अच्छा होता कि वह अपने भाषण में मणिपुर में हुई घटनाओं और बेरोजगारी व महंगाई का भी जिक्र करतीं। 

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20: गुल्लू के साथ तीखी झड़प के दौरान माही विज ने नकुल ढुल को मारा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Team India के Head Coach Gautam Gambhir का 45वां जन्मदिन, दो बार देश को बनाया World Cup चैंपियन

14 October 2026 Stock Market Updates | आईटी शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स सपाट खुला, निफ्टी 22,700 के स्तर पर टिका

Gaurav Khanna Return To TV | गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी जल्द मचाएगी धमाल, नए टीज़र ने बढ़ाई टीवी पर वापसी की उत्सुकता