35.23 करोड़ रुपये की संपत्ति, बेटी बॉलीवुड में एक्टर , आइये जानिए भागलपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा के बारे में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2024

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार की भागलपुर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार अजीत शर्मा ने अपने चुनावी हलफनामे में 35.23 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति होने की घोषणा की है। शर्मा ‘महागठबंधन’ के साझा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी 18.22 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता शर्मा ने हाल में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बिहार की भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और बांका सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने UAPA मामले में आरोपी को जमानत देने से इनकार किया

शर्मा भागलपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं और उनके पास कई बैंक खाते और करीब 15 लाख रुपये के गहने हैं। उनकी पत्नी के पास 60 लाख रुपये के गहने हैं। दंपति 18 गायों का भी मालिक है। हलफनामे के मुताबिक शर्मा और उनकी पत्नी दिल्ली और बिहार के विभिन्न स्थानों पर मौजूद कई वाणिज्यिक और आवासीय इमारतों के मालिक हैं। शर्मा के मुताबिक वित्तवर्ष 2023-2024 में उनकी आय 42,65,950 रुपये थी। शर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जनता दल यूनाइटेड के अजय कुमार मंडल को मैदान में उतारा है।

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का