गौतमबुद्ध नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह ने नामांकन भरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

नोएडा। उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ सिंह ने आज दोपहर 12 बज कर 20 मिनट पर अपना नामांकन दाखिल किया। वह अपने प्रस्तावकों विनोद पांडे, तहसील आलम, डॉक्टर महेंद्र नागर, सुरेंद्र कुमार राघव सहित नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। डॉ अरविंद ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में वह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। 

इसे भी पढ़ें: महेश शर्मा ने भरा गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए डॉ अरविंद ने कहा कि कांग्रेस सर्व- धर्म की राजनीति करती है और सबको साथ ले कर चलती है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने भी आज सुबह सवा ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन भरा। 

प्रमुख खबरें

Delhi : आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन

Arvind Kejriwal को राहत नहीं, 20 मई तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Mountains Calling: चिलचिलाती गर्मी ने कर दिया जीना मुश्किल, राहत पाने के लिए हिमाचल की इन 5 बेहतरीन जगहों करें एक्सप्लोर

Paris Olympics 2024: कौन है स्टार एथलीट MR Poovamma? जो डोप में फंसी, बैन लगा लेकिन टूटी नहीं और बनी सब के लिए उदाहरण