'कांग्रेस OBC को बर्दाश्त नहीं कर सकती', Caste Census को लेकर हो रही राजनीति पर PM Modi का वार

By अंकित सिंह | Feb 05, 2024

पूरा विपक्ष जातीय जनगणना कराए जाने के मांग कर रहा है। खुद राहुल गांधी लगातार इस बात का ऐलान कर रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो जातीय जनगणना सबसे पहले कराया जाएगा। राहुल गांधी ने कई मौकों पर केंद्र की सरकार पर निशाना साधा है और दावा किया है कि ओबीसी को हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। राहुल गांधी की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि देश के टॉप 100 में से सिर्फ तीन ब्यूरोक्रेट ऐसे हैं जो ओबीसी समुदाय से आते हैं। सरकार ओबीसी या पिछले वर्गों को आगे बढ़ने का मौका नहीं देती अब इसी को लेकर राहुल गांधी पर बिना नाम लिए पीएम मोदी ने करारा वार किया है। 

मोदी ने तंज भरे लहजे में कहा कि यूपीए सरकार के दौरान एक संविधानेतर संस्था का गठन किया गया था। उस संस्था के सामने सरकार की एक न चली। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद - क्या इसमें कोई ओबीसी सदस्य था? पता लगाना। अगले चुनाव के बाद कांग्रेस के दर्शक दीर्घा तक सिमटने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि वह विपक्ष के रूप में अपना दायित्व निभाने में बुरी तरह विफल रही एवं उसने दूसरे विपक्षी दलों को उभरने का मौका नहीं दिया। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Budget Session: 'विपक्ष ने लड़ने का हौसला खो दिया है', PM Modi का कांग्रेस पर तंज, एक ही प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने का हो रहा प्रयास

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मै विशेष रूप से विपक्ष के संकल्प की सराहना करता हूं, उन्होंने लंबे अर्से तक वहां (विपक्ष दीर्घा) में बैठने का संकल्प ले लिया है। आप कई तक दशक तक जैसे यहां (सत्ता पक्ष की ओर) बैठे थे, वैसे ही कई दशक तक आपके वहां बैठने के संकल्प को जनता जरूर आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा, ‘‘आप जिस ऊंचाई पर हैं, उससे अधिक ऊंचाई पर पहुंचेंगे। अगले चुनाव के बाद आप दर्शक दीर्घा में बैठेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर