एके एंटनी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा, सोनिया गांधी नहीं थीं उपस्थित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने झंडा फहराया। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हाल ही में अस्पताल से लौटीं सोनिया गांधी चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार इस मौके पर उपस्थित नहीं हो सकीं। ध्वजारोहण करने के बाद पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...’ का गान किया। इस अवसर पर राहुल गांधी और एंटनी के अलावा वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह तथा कई अन्य नेता मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लाल किले की प्राचीर से ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर दिए जाने को लेकर सरकार पर तंज किया। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver