कांग्रेस का आरोप, सरकार ने बिना किसी तैयारी के लागू किया लॉकडाउन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2020

नयी दिल्ली। राज्यसभा में शनिवार को कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की। कांग्रेस के नीरज डांगी ने उच्च सदन में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फरवरी में ही सरकार को कोविड-19 के खतरे को लेकर आगाह कर दिया था। लेकिन सरकार ने उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस संबंध में सुझाव दे रही थी लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं थी। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष ने सरकार से MSME क्षेत्र को राहत देने की मांग की

डांगी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण देश में हालत गंभीर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव हो रहे थे और सरकार राजनीति में लगी हुयी थी। उन्होंने कहा कि सरकार महामारी से निपटने की तैयारियों के बदले अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी में लगी हुयी थी। वह महामारी (संशोधन) विधेयक, 2020 पर सदन में हुयी चर्चा की शुरूआत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तैयारियों के बदले राज्यों में सरकारों को गिराने में लगी थी। 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल