राहुल की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी समान, अनुराग ठाकुर ने कहा- कांग्रेस, चीन और न्यूज़क्लिक भारत विरोधी गर्भनाल से जुड़े

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक का 'बचाव' करने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत लंबे समय से दुनिया को बता रहा था कि न्यूजक्लिक भी प्रचार का एक खतरनाक वैश्विक जाल है। कांग्रेस, चीन और न्यूजक्लिक, सभी एक भारत विरोधी गर्भनाल से जुड़े हुए हैं। चाइनीज फंड से सरकार के खिलाफ माहौल बनाया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नकली मोहब्बत की दुकान' में चीनी सामान साफ़ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी अभियान चला रहे थे।  

इसे भी पढ़ें: न्यूज पोर्टल, अमेरिकी टेक बिजनेसमैन और भारत में चीनी प्रोपेगेंडा, न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बता दें कि अमेरिकी दैनिक द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक विस्तृत लेख प्रकाशित किया जिसमें एक अमेरिकी व्यवसायी के चीनी सरकार के साथ संबंधों और न्यूज़क्लिक नामक एक भारतीय वामपंथी प्रचार आउटलेट को उसके वित्तीय समर्थन का खुलासा किया गया। मेरिका स्थित अखबार के अनुसार, नेविल रॉय सिंघम नाम का एक करोड़पति चीनी प्रोपगेंडा को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर (भारत सहित) में कई समाचार प्रकाशनों को वित्त पोषित कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Vinod Tawde के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP पर साधा निशाना

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित