CM Arvind Kejriwal के 45 करोड़ के घर को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा दावा, अजय माकन ने कहा- 171 करोड़ हुए खर्च

By रितिका कमठान | May 07, 2023

इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन में खर्च हुई राशि को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस घर को रेनोवेशन में कुल 45 करोड़ रुपये खर्च हुए है। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। इस मामले पर लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल के आलीशान महल के निर्माण में 45 करोड़ रुपये की राशि खर्च नहीं हुई है बल्कि इसमें 171 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये करोड़ों रुपये की वो राशि है जो कि कोरोना के समय में उपयोग होनी थी। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने अपने बंगले के आसपास के घरों को तुड़वाया है और अपने घर को आलीशान बनवाया है। इसमें उन्होंने आसपास के चार घरों में 22 अधिकारियों के फ्लैटों को तुड़वाकर अपने घर का हिस्सा बनाया और उसका रिनोवेशन करवाया है। वहीं जिन अधिकारियों के घर लिए गए हैं उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में टाइप 5 के कुल 21 फ्लैट दिए गए है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने जिन फ्लैटों को अधिकारियों के लिए खरीदा है उनकी कीमत 6 करोड़ रुपये है। इन घरों की कीमत भी केजरीवाल के महल के रेनोवेशन में शामिल की जानी चाहिए। केजरीवाल के घर के रेनोवेशन की भरपाई पूरी तरह से जनता के पैसों से किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार