कांग्रेस का दावा, प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल दौरा महज ‘चुनावी हथकंडा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे को महज ‘‘चुनावी हथकंडा’’ बताते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनाव में आसन्न हार से ‘‘बहुत डरी हुई’’ है। राज्य में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा की उलटी गिनती उपचुनाव में पराजय के साथ शुरू हो गई।’’ पिछले साल 30 अक्टूबर को राज्य में हुए उपचुनाव में भाजपा को मंडी संसदीय सीट और तीन विधानसभा सीट - फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था। 

इसे भी पढ़ें: 'पहाड़ का पानी अब पहाड़ के काम आ रहा', हिमाचल में बोले पीएम मोदी- हर संकल्प पूरा करेंगे

मोदी की ऊना और चंबा की यात्रा को ‘‘चुनावी हथकंडा’’ करार देते हुए सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री को जल्दबाजी में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए ला रहे हैं, क्योंकि वह और भाजपा विधानसभा चुनाव में आसन्न हार से ‘‘बहुत डरे हुए’’ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनसभाएं करने में सत्ता और लोगों के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। सिंह ने दावा किया, ‘‘राज्य के आर्थिक दिवालियेपन के कगार पर पहुंचने से सबकुछ ठप हो गया है।

प्रमुख खबरें

भारत में डर फैलाने की जरूरत नहीं, निर्मला सीतारमण बोलीं- Global Challenges के बावजूद भारत की Economy Strong

Kolkata: KMC नोटिस के बाद Abhishek Banerjee के घर पुलिस, सियासी पारा हाई

Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Award

ट्रेन में भरकर जा रहे थे पाकिस्तानी सैनिक, तभी हुआ धमाका, उड़े चिथड़े