कांग्रेस का दावा, ओडिशा हादसे के बाद हजारों लोगों ने कैंसिल कराया ट्रेन टिकट, IRCTC ने बताया गलत

By अंकित सिंह | Jun 06, 2023

एक ओर जहां ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर जांच चल रही है तो वहीं दूसरी ओर इस पर राजनीति भी जबरदस्त तरीके से जारी है। शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर के पास भीषण ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना ने पूरे देश को शोक में डाल दिया था। हालांकि अब धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य होने की ओर बढ़ रही है। लेकिन इस पर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। कांग्रेस का दावा किया था कि हादसे के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट कैंसिल करा दिया है। 

आईआरसीटीसी का पलटवार 

इसी को लेकर आईआरसीटीसी ने पलटवार किया है। कांग्रेस के दावे को पूरी तरीके से गलत बताया है। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। रद्दीकरण नहीं बढ़ा है। इसके विपरीत, रद्दीकरण 01.06.23 को 7.7 लाख से घटकर 03.06.23 को 7.5 लाख हो गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: Odisha train Crash Probe Takes Over CBI | ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ली, राज्य पुलिस ने दर्ज की थी प्राथमिकी


क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब सात बजे ‘लूप लाइन’ पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस के अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। उसी समय वहां से गुजर रही तेज रफ्तार बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा कर पटरी से उतर गए। इस हादसे में कम से कम 275 लोगों की जान चली गई। इस मामले की सीबीआई जांच की घोषणा की गई है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी