कांग्रेसी CM रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी को बता दिया बड़ा भाई, गुजरात मॉडल की तारीफ में पढ़ें कसीदे

By अंकित सिंह | Mar 05, 2024

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली, रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी प्रधानमंत्री के साथ थे और उनके साथ मंच साझा किया। अपने संक्षिप्त संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आर्थिक वृद्धि पर जोर दिया। इस बीच, रेवंत रेड्डी ने प्रधान मंत्री की तुलना "बड़े भाई" से की और प्रधान मंत्री के गृह राज्य गुजरात के समान प्रगति हासिल करने में उनके समर्थन की राज्य की इच्छा व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें: 'अब आप ही के साथ रहेंगे, इधर उधर नहीं जाएंगे...', नीतीश ने मंच से किया PM से वादा, हंसी नहीं रोक पाए मोदी

कांग्रेस मुख्यमंत्री ने कहा, इसलिए मेरा अनुरोध है कि अगर तेलंगाना को गुजरात की तर्ज पर विकसित करना है तो आपका समर्थन जरूरी है। रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार आवश्यक परिचालन का विस्तार करेगी और 4,000 मेगावाट बिजली संयंत्र को पूरा करने के लिए एनटीपीसी को आवश्यक मंजूरी देगी, जिसमें से केवल 1,600 मेगावाट ही चालू हुआ है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद महानगरीय शहरों में से एक है, और हम आपकी 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था प्रणाली में योगदान देना चाहते हैं। तो कृपया मेट्रो रेल और मुसी नदी के विकास में हमारा समर्थन करें क्योंकि आपने साबरमती नदी का विकास किया है... बस मुझे इसकी आवश्यकता है। 

प्रमुख खबरें

Share Market Today | अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उबाल, सेंसेक्स 69 अंक फिसला, निफ्टी 23,900 के नीचे खुला

Maihar के Gola Math Temple का रहस्य, एक ही रात में भगवान Vishwakarma ने किया था निर्माण

Tamil Nadu Assembly में भारी हंगामा! कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के तेवरों के बीच बोले CM विजय- पुलिस को पावर सेंटर नहीं, रक्षक बनना चाहिए

Prabhasakshi NewsRoom: Secret Airbase बनाने में तेजी से जुटा है China, सैटेलाइट तस्वीरों ने Lop Nur में बन रहे खतरनाक मिलिट्री टेस्ट बेस का किया खुलासा