द कश्मीर फाइल्स को लेकर उलझन में कांग्रेस, पार्टी की केरल ईकाई ने किए थे विवादित ट्वीट, अब बघेल सभी विधायकों संग देखेंगे फिल्म

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2022

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन को लेकर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर कांग्रेस उलझन में है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि इसको लेकर अपना रूख क्या रखें। यही वजह है कि पहले केरल कांग्रेस ने ट्वीट करके कश्मीरी पंडितों के मारे जाने को लेकर और कश्मीरी मुस्लिमों के मारे जाने को लेकर अलग ही विवादित तथ्य सामने रखे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों को आज रात 8 बजे द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए बुलाया है। 

इसे भी पढ़ें: हिन्दुओं की महक से पहचान कर मौत के घाट उतारने वाला बिट्टा कराटे, जिसे कहा जाता था कश्मीरी पंडितों का कसाई, जानिए अब कहां है?

कांग्रेस की केरल ईकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर ट्विटर हैंडल से की गई पोस्ट में कश्मीरी पंडितों की हत्याओं और पलायन के मुद्दे को लेकर कुछ आंकड़े पेश कर सफाई देने की कोशिश की थी। इसमें तर्क दिया गया कि 1990-2007 के दौरान 399 पंडितों की हत्या हुई, जब इसी दौरान 15,000 मुस्लिम मारे गए थे। हंगामा होने पर केरल कांग्रेस ने उस ट्वीट को हटा लिया था। 

प्रमुख खबरें

Paper Leak Case: सरकार सीधे हमसे बात करे, Jantar Mantar पर मीटिंग के लिए तैयार CJP नेता Sourav Das

KTR ने CM Revanth Reddy को भेजा Defamation Notice, परीक्षा गड़बड़ी में नाम घसीटने पर छिड़ी कानूनी जंग

हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

अपनी पर आ गए यमन के हूती, बीच समुंदर तेल टैंकर को फूंक डाला, तड़प उठा सऊदी