लोकसभा में Tejasvi Surya की स्पीच पर Congress का हंगामा, Amit Shah ने एक लाइन में किया चुप

By अंकित सिंह | Feb 02, 2026

राष्ट्रपति के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा कांग्रेस को चुनौती देने से हंगामा मच गया, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हस्तक्षेप करना पड़ा। तेजस्वी सूर्या ने अपने संबोधन में कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उसकी सरकार ने भारत की सभ्यतागत परंपराओं का कभी जिक्र नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को पूर्व राष्ट्रपतियों के भाषणों को पढ़ते हुए ऐसा कोई उदाहरण दिखाने की चुनौती दी।

सूर्या की टिप्पणियों का कांग्रेस नेताओं ने तुरंत विरोध किया, जिसके बीच कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने सूर्या का खंडन किया। उन्होंने कहा कि केरल विधानसभा के पूर्व सदस्य पीटी थॉमस ने श्री नारायण गुरुदेव के बारे में बहुत कुछ कहा है और सूर्या की टिप्पणियों को उनका अपमान बताया। ईडन ने कहा कि पीटी थॉमस ने श्री नारायण गुरुदेव के बारे में बहुत कुछ कहा है। तेजस्वी सूर्या यह दावा कैसे कर सकते हैं कि किसी भी कांग्रेस नेता ने भारतीय परंपराओं के बारे में बात नहीं की है? उन्होंने श्री नारायण गुरुदेव का अपमान किया है।

इसे भी पढ़ें: हुमायूं कबीर के 'Hate Speech' कबूलनामे पर BJP का वार, यह TMC का Plan B है

ईडन के इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद "संसद पर नहीं, केरल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। शाह ने व्यंग्य करते हुए कहा कि उनका ध्यान केरल पर है, यहां पर नहीं। सूर्या राष्ट्रपति के उल्लेख की बात कर रहे हैं, जबकि वे केरल विधानसभा के बयानों का जिक्र कर रहे हैं। इससे पहले अपने संबोधन में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने पिछली सरकार की तुलना में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत देश की प्रगति की सराहना की।

प्रमुख खबरें

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें

Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख