कांग्रेस ने देश में कोविड टीकों को लेकर संशय का माहौल बनाया: भाजपा सांसद सूर्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2021

नयी दिल्ली|  भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों पर देश में कोविड टीकों को लेकर संशय का माहौल बनाने तथा देशहित को छोड़कर संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने, विपक्ष से मुकाबले के लिए पूरी तैयारी से आने को कहा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक सदस्य दावा कर रहे हैं कि उनके नेता राहुल गांधी पहले ही महामारी, उसके प्रभाव और अर्थव्यवस्था पर आने वाले खतरे से आगाह कर रहे थे।

सूर्या ने आरोप लगाया कि वास्तव में राहुल गांधी विपक्ष के जिम्मेदार नेता नहीं दिखाई देते। इसका कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने विरोध किया। सूर्या ने कहा कि जब देश बड़े संकट से गुजर रहा था तब विपक्ष संकीर्ण सियासत कर रहा था।’’

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर नड्डा, धामी और शीर्ष नेताओं की हुई बैठक

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रमुख नेताओं समेत विपक्ष के लोगों ने देश में कोविड टीकों के प्रति संशय का माहौल बनाने का काम किया। सूर्या ने यह भी कहा कि कांग्रेस को भारत निर्मित कोविड टीकों से क्या दिक्कत है, यह समझ से परे है।

प्रमुख खबरें

भीषण Cyclone Arnab के खतरे के बीच Andhra Pradesh में 84 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

कर्नाटक MLC Election: बेंगलुरु शिक्षक सीट पर JDS की जीत, भाजपा ने उत्तर-पूर्व सीट पर जमाया कब्जा

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kumbh Mela 2027: नासिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ पर डाक टिकट होंगे जारी