‘कांग्रेस की CWC अंदर से पाकिस्तान वर्किंग कमेटी’, चरणजीत चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक का मांगा सबूत तो भड़की BJP

By अंकित सिंह | May 03, 2025

पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि पार्टी अपने नेताओं के बिल्कुल विपरीत बयानों के जरिए नागरिकों और सशस्त्र बलों दोनों का मनोबल गिरा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने 2019 के पुलवामा घटना के बाद पाकिस्तान पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक की प्रामाणिकता पर सवाल उठाने के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि बाहर से कांग्रेस कार्यसमिति है लेकिन अंदर पाकिस्तान कार्यसमिति है।

इसे भी पढ़ें: फिर बोले PM Modi, आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए भारत प्रतिबद्ध

चन्नी ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा था कि 40 भारतीय सैनिक मारे गए और सरकार ने चुनाव आने पर कार्रवाई का दावा किया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘लेकिन हमने कभी नहीं देखा कि पाकिस्तान में कहां हमले किए गए और कहां लोग मारे गए। अगर कोई हमारे देश में बम फेंके, तो क्या लोगों को पता नहीं चलेगा? उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने का दावा किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ था। ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कहीं नहीं देखी गई और किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।’’ 

प्रमुख खबरें

Skin Care: आज भी इन ब्यूटी मिथ्स को सच मानती हैं ज्यादातर महिलाएं, जानिए

Weight Loss Without Counting Calories: वेट लॉस करने के लिए कैलोरी काउंट का झंझट नहीं, आजमाएं ये तरीके

New York के Mayor Zohran Mamdani का अनोखा अंदाज, सूट-टाई में पूल में कूदे, Video हुआ Viral

खाने में तीखापन हो जाए ज्यादा तो आजमाएं ये स्मार्ट किचन ट्रिक्स