कांग्रेस ने 18 उम्मीदवार घोषित किए, शैलजा, दीपेंद्र और तंवर को टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 18 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जिसमें कुमारी शैलजा, अशोक तंवर और दीपेंद्र हुड्डा के नाम प्रमुख हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नौ, हरियाणा में छह और मध्य प्रदेश में तीन उम्मीदवार घोषित किए गये हैं। हरियाणा में अंबाला से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सिरसा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, भिवाड़ी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव और फरीदाबाद से ललित नागर को टिकट दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा बोले, नरेंद्र मोदी से मुकाबले में खुशी होगी

मध्य प्रदेश में भींड से देवाशीष जाररिया, ग्वालियर अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 404 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार