लोकसभा अध्यक्ष से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, अधीर रंजन बोले- हम पर अत्याचार और हिंसा हुई है

By अंकित सिंह | Jun 16, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय 3 दिनों तक पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को उनसे चौथे दिन भी पूछताछ की जाएगी। राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। कांग्रेस केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। इन सब के बीच आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने पहुंचे। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम पर जो अत्याचार हुआ है, उसकी हमने विस्तृत जानकारी लोकसभा अध्यक्ष को दे दी है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पर बरसे कुलदीप बिश्नोई, बोले- 'आत्मविनाश मोड' में है पार्टी, दबाव में निर्णय लेते हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी से ईडी ने आठ घंटे पूछताछ की, शुक्रवार को फिर तलब किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लगातार तीसरे दिन बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की और इस दौरान उनसे ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) और इसका स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘यंग इंडियन’ से जुड़े निर्णयों में उनकी ‘निजी भूमिका’ के बारे में सवाल-जवाब किए। राहुल गांधी रात करीब साढ़े नौ बजे एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय से बाहर निकले। बुधवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के बाद ईडी अब तक राहुल गांधी से कई सत्रों में करीब 30 घंटे पूछताछ कर चुकी है। वहीं, ईडी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को चौथी बार पूछताछ के लिए तलब किया है।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती