कांग्रेस ने की छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण अभियान लागू करने की मांग, कहा- इस योजना की बहुत ज्यादा जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2020

नयी दिल्ली। छत्तीसगढ में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की अधिक संख्या होने का दावा करते हुए कांग्रेस के एक सदस्य ने शुक्रवार को राज्यसभा में मांग की कि इस राज्य में भी कामगारों को 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करने वाला गरीब कल्याण अभियान लागू किया जाना चाहिए। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस सदस्य के टी एस तुलसी ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान और इसे लागू करने के तरीकों की सराहना की। उन्होंने कहा इसके तहत 125 दिनों का रोजगार मजदूरों को दिया जा रहा है लेकिन इस योजना के लिए छह राज्यों को ही चुना गया है। 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF अधिकारी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की 

उन्होंने मांग की कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान में छत्तीसगढ़ को शामिल किया जाना चाहिए। भाकपा के विनय विश्वम, बीजद के सुजीत कुमार और तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष ने भी अपने अपने मुद्दे उठाए। शून्यकाल के बाद तृणमूल कांग्रेस की मौसम नूर, अगप के वीरेंद्र प्रसाद वैश्य, कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, भाजपा के डॉ विकास महात्मे ने विशेष उल्लेख के जरिये लोक महत्व से जुडे विभिन्न मुद्दे उठाए।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा