प्रशासन की गिरफ्त से दूर असली हत्यारे, कांग्रेस बोली- मुख्य न्यायधीश की निगरानी में हो जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि बुलंदशहर में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह की हत्या के 25 दिन बाद भी प्रशासन असली अभियुक्तों को पकड़ने में विफल रहा और ऐसे में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में जांच होनी चाहिए ताकि ‘संपूर्ण न्याय’ मिल सके। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उत्तर प्रदेश में तीन दिसंबर को जिस तरह से बुलंदशहर में पुलिस निरीक्षक की हत्या की गई...25 दिन हो गए लेकिन सरकार ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। कभी अजय सिंह बिष्ट की सरकार अपने लिए सराहना ढूंढती है तो कभी कहती है कि वह साजिश थी।’

उन्होंने कहा, ‘पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट आई जिसमें साफ है कि उस दिन क्या हुआ था? 2014 के बाद भीड़तंत्र देश और प्रदेशों में आया है। किसी भी व्यक्ति ने मासूमों की जान ली है उसे सजा नहीं मिली है। अब ये हाल हो गया है कि जिन वर्दी वालों पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, अब वे ही इस भीड़तंत्र का शिकार होने लगे है। उत्तर प्रदेश में यह सिलसिला लगातार चल रहा है।’

इसे भी पढ़ें : बुलंदशहर की घटना को योगी ने बताया राजनीतिक षडयंत्र, कहा- बनी रहेगी शांति व्यवस्था

बब्बर ने कहा कि क्या सुबोध कुमार सिंह के परिवार को न्याय मिलेगा? आज की स्थिति से ऐसा नहीं लगता है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि न्यायाधीश से इसकी जांच कराई जानी चाहिए। हम चाहेंगे कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच हो, लेकिन अगर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में जांच हो तो परिवार को संपूर्ण न्याय मिल सकता है। गौरतलब है कि गोहत्या की अफवाह के बाद तीन दिसंबर को बुलंदशहर में प्रदर्शन कर रही भीड़ की हिंसा में सुबोध कुमार सिंह की हत्या हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा