कांग्रेस ने 15 माह में प्रदेश का विकास तो नहीं किया, लेकिन खुद की उन्नति खूब कीः कैलाश विजयवर्गीय

By दिनेश शुक्ल | Oct 29, 2020

भोपाल। भाजपा प्रदेश में 28 की 28 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करेगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लहर है, भ्रष्टाचारियों को हटाने की लहर है। कांग्रेस सरकार में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को तो रोजगार नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस के बेरोजगार नेताओं को जरूर रोजगार मिल गया था। इनके बेरोजगार नेता तबादला उद्योग में लग गए। जो नेता मोटर साइकिल पर घूमते थे वे बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने लगे। 15 माह के कांग्रेस शासन काल में इनकी इतनी उन्नति हो गई। उन्होंने जनता से झूठे वादे करके सरकार तो बना ली, लेकिन यह झूठ, फरेब की सरकार ज्यादा दिन नहीं चल सकी। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देवास के हाटपिपल्या में आयोजित रोड शो के दौरान कही।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर