नक्सलवाद पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र, हमने इस समस्या को जड़ से मिटा दिया: Mohan Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने नक्सलवाद को लेकर दोहरा रवैया अपनाया जबकि भारतीय जनता पार्टी पार्टी (भाजपा) की सरकार ने इसे जड़ से मिटा दिया है।

यादव ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा,‘‘नक्सलवाद की समस्या की मूल जड़ सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे जो आज भी (नक्सली कमांडर) माड़वी हिड़मा के मारे जाने पर दुख व्यक्त करते हैं। यह रवैया कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताता है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल आरोप लगाने की राजनीति में यकीन रखती है और इस पार्टी की पिछली सरकारों ने नक्सलवाद जैसी समस्याओं को जिंदा रखा।

यादव ने 13 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उन्होंने अपनी सरकार की पिछले दो साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस अवधि में महिलाओं, किसानों, युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों के हितों में कई कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चिकित्सा महाविद्यालयों की तादाद दोगुनी हो गई है और औद्योगिक विकास दर राष्ट्रीय औसत को पार कर गई है। यादव ने कहा कि उनकी सरकार मध्यप्रदेश को देश का सबसे ज्यादा विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम