शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जा रही कांग्रेस, BJP ने कहा- मनसे भर रही खाली जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

पुणे। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जाने की कांग्रेस की  साजिश  को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आगाह करते हुए कहा कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे राज्य में उसकी जगह ले रही है। पाटिल ने हालांकि सांप्रदायिक दंगों के दौरान हिंदुओं की रक्षा और मुंबई में मराठी मानुष को लेकर शिवसेना की भूमिका की प्रशंसा भी की। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस साजिश के तहत शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जा रही है और मनसे को हिंदुत्व की खाली जगह भरने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री को इस योजना को समझना चाहिये। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे पर उद्धव का पलटवार, बोले- मैंने अपना भगवा रंग नहीं बदला है

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। पाटिल ने कहा कि भाजपा मनसे के हिंदुत्व एजेंडा अपनाने का स्वागत करती है।भाजपा नेता ने कहा,  शिवसेना का शुभचिंतक और मुंबई का निवासी होने के नाते, मुझे लगता है कि मुंबई में शिवसेना की वजह से ही मराठी मानुष बच पाए हैं। शिवसेना की वजह से हिंदू बच पाए हैं क्योंकि कई दंगों के दौरान शिवसैनिकों ने लोगों की रक्षा की। 

इसे भी देखें: Devendra Fadnavis ने साधा शिवसेना पर निशाना, सत्ता के लिए विचारधारा त्याग दी

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।