अमरिंदर मंत्रिमंडल के 5 मंत्रियों का पत्ता साफ, चन्नी की टीम में शामिल होंगे 7 नए चेहरे, बस सोनिया की मुहर का इंतजार

By अनुराग गुप्ता | Sep 25, 2021

चंडीगढ़। पंजाब में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया जा चुका है लेकिन अभी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुहर नहीं लगाई है। ऐसे में उनकी मुहर का इंतजार है। पंजाब कांग्रेस ने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह पर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया है और अब उनके मंत्रिमंडल में शामिल 5 मंत्रियों को चन्नी के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने की संभावना है। 

इन मंत्रियों की होगी छुट्टीमाना जाता है कि पार्टी ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, समाज कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को हटाने पर सहमति बना ली है।वहीं इस बैठक में पूर्व सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह को चन्नी मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने पर भी सहमति बनी। राणा गुरजीत सिंह पहले अमरिंदर मंत्रिमंडल में थे लेकिन एक कथित रेत आवंटन घोटाले को लेकर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू के यार इमरान और बाजवा रावत के भाईजान, कांग्रेस के लिए क्यों इतना प्रिय है पाकिस्तान? 

मंत्रिमंडल में इन नेताओं को मिलेगी जगह !

मुख्यमंत्री चन्नी ने शनिवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि रविवार शाम 4:30 बजे नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चन्नी मंत्रिमंडल में परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह को शामिल किया जा सकता हैं।माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री चन्नी और दो उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी समेत कुल 18 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Crisis | नेपाल में प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही! 950 से ज्यादा की जान गई, PM बालेन शाह बोले- यह क्लाइमेट चेंज का असर

बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार