कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र को शिरोमणि अकाली दल ने बताया झूठ का जाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

चंडीगढ़। पंजाब में विपक्षी पार्टी शिअद ने कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र को ‘झूठ का जाल’ बताते हुए आरोप लगाया कि इसकी मंशा लोगों से ‘धोखा’करने की है। शिअद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मोहाली में आरोप लगाया कि कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र पूरी तरह से झूठ का जाल और धोखा है। उन्होंने यह भी इल्जाम लगाया कि कांग्रेस पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को भी पूरा करने में नाकामरही है। मजीठिया का आरोप है कि मौजूदा घोषणापत्र का भी यही हश्र होगा क्योंकि धोखा और झूठ कांग्रेस का दूसरा नाम है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर बोले BJP नेता, इसमें अलगाववादियों के लिए दिखाई दे रहा स्नेह

गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया है जिसे ‘जनता की आवाज’ बताया है। इसी पर मजीठिया ने प्रतिक्रिया दी है।शिअद प्रवक्ता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणापत्र उसी तरह से लोगों के साथ ‘‘धोखा करने की नई परियोजना’ है जिस तरह से दो साल पहले पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया गया था।

प्रमुख खबरें

Manish Sisodia की जमानत याचिका पर ED-CBI को नोटिस, 8 मई को होगी अगली सुनवाई

पूरे देश में 15 सीट भी नहीं जीत सकती TMC, कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी- कोई सरकार बना सकता है, तो वो सिर्फ NDA है

Amethi: किशोरी लाल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, बोले- मेरे दिल में है अमेठी की जनता, स्मृति ईरानी से है मुकाबला

Maharashtra Helicopter Crash: शिवसेना...नेता के लिए आया हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश