कांग्रेस का चुनाव में निष्पक्षता पर जोर, गृह राज्य में भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से दूर रहे खड़गे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अपने गृह राज्य कर्नाटक में होने के बावजूद इसमें शामिल नहीं हुए क्योंकि पार्टी चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दे रही है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि छह अक्टूबर को कर्नाटक के मांड्या में जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस यात्रा में पहली बार शामिल हुईं तो खड़गे भी उस दिन मांड्या में थे, लेकिन वह यात्रा में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस सूत्रों ने कहा, ‘‘खड़गे छह अक्टूबर को मांड्या में थे और उसी दिन सोनिया गांधी ने पदयात्रा की थी। वह मांड्या में होने के बावजूद इस यात्रा में शामिल नहीं हुए। 

इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर का अपना कद है, रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता: राहुल गांधी

कर्नाटक उनका गृह राज्य है, लेकिन वह यात्रा से दूर हैं, जबकि वह राज्य के सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं और इस चुनाव में निष्पक्षता पर विशेष जोर है।’’ राहुल गांधी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के निए 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। खरगे और शशि थरूर उम्मीदवार हैं। इस चुनाव में गांधी परिवार की तरफ से भी तटस्थता पर जोर दिया गया है और अगले अध्यक्ष के रिमोट कंट्रोल से चलने की धारणा को भी खारिज किया गया है। 

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल