विधानसभा चुनाव के लिए Rewari सीट पर लालू यादव के दामाद Chiranjeev Rao पर कांग्रेस ने जताया भरोसा

By Prabhasakshi News Desk | Sep 21, 2024

कांग्रेस ने हरियाणा की रेवाड़ी विधानसभा सीट से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव को टिकट दिया है। वे वर्तमान में भी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। यह विधानसभा सीट चिरंजीव राव के परिवार का गढ़ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव की लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव से शादी हुई है। उनके पिता कैप्टन अजय सिंह यादव कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। जो फिलहाल ओबीसी कांग्रेस के चेयरमैन हैं। अजय सिंह यादव हरियाणा सरकार में वित्त, राजस्व, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, जेल, बिजली, वन और सामाजिक कल्याण मंत्रालय की भी कार्यभार संभाल चुके हैं।

पार्टी द्वारा टिकट मिलने की घोषणा होने पर चिरंजीव राव ने कहा कि मैं आप लोगों के बीच आता रहा हूं और आपकी समस्याओं से भली-भांति परिचित हूं। फिलहाल हम सत्ता में नहीं हैं लेकिन यदि आपका आशीर्वाद रहा तो हम सत्ता में भी आएंगे और आपके सारे रुके हुए काम पूरे होंगे। उनके पिता अजय सिंह यादव रेवाड़ी सीट पर 1991 से लेकर 2014 तक लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। उन्हें 2014 में हुए चुनाव में बीजेपी के रनधीर सिंह ने हराया था। तब रनधीर सिंह को 81 हजार 103 वोट मिले थे। तो वहीं, अजय सिंह यादव 31 हजार 471 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

इसके बाद 2019 में संपन्न हुए राज्य के चुनाव में अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव ने जीत दर्ज की। तब राव ने बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार को हराया। चिरंजीव राव को 43 हजार 870 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के सुनील कुमार को 42 हजार 553 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के जुमलों से तंग आ चुकी है। भाजपा की सरकार ने जो भी वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया। चिरंजीव राव ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में ये बातें कहीं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोरोना काल में भी भाजपा नेताओं ने जनता की सुध नहीं ली। लोगों का रोजगार खत्म हो गया, लोग भूख से मर रहे थे लेकिन भाजपा नेताओं ने घर से बाहर झांककर नहीं देखा था। चिरंजीव राव ने गांव मांढिया कलां, खलीलपुरी, माजरा श्योराज, बालियर कलां, बालियर खुर्द, जोनावास, रोजका, रसगण, डुंगरवास, कुतुबपुर, विकास नगर, हजारीवास, आजाद नगर, मोहल्ला रामबास में जनसभाएं कीं। साथ में मुंडावार के विधायक ललित यादव भी मौजूद रहे। चिरंजीव राव ने कहा कांग्रेस ने जनता की जरूरत के हिसाब से अपना घोषणा पत्र तैयार किया है जबकि भाजपा ने न केवल खानापूर्ति की है। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की कॉपी की है।

प्रमुख खबरें

Raftaar: Rajkummar Rao और Keerthy Suresh की जोड़ी पर्दे पर मचाएगी धमाल, पत्रलेखा के प्रोडक्शन में बनी इस थ्रिलर का हुआ एलान

BJP नेता K. Annamalai का दावा- 70% Oil Supply सुरक्षित, DMK सिर्फ डर का माहौल बना रही

West Asia में तनाव के बीच बड़ी राहत, ईरान ने निभाई दोस्ती, Hormuz से भारतीय जहाजों को मिला Safe Passage

हारों का शतक लगाएगी Congress, PM Modi का Assam से बड़ा हमला, कहा- देश दे रहा सज़ा