Congress ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलने पर आभार व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2023

कांग्रेस ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने या न होने के बारे में बृहस्पतिवार को अपना रुख स्पष्ट नहीं किया। हालांकि पार्टी ने कहा कि वह निमंत्रण के लिए आभारी है।

सूत्रों ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें निमंत्रण भेजा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि क्या पार्टी नेता समारोह में शामिल होंगे, इसपर उन्होंने कहा, “आपको पार्टी के रुख के बारे में पता चल जाएगा। आपको शिरकत के बारे में 22 जनवरी को पता चल जाएगा।”

वेणुगोपाल ने कहा, “उन्होंने हमें आमंत्रित किया है, हमें आमंत्रित करने के लिए हम उनके बहुत आभारी हैं। देखते हैं।” सूत्रों ने कहा कि खरगे, गांधी और चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया था। समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौड़ा को भी निमंत्रण मिला है।

सूत्रों ने कहा कि निमंत्रण ट्रस्ट से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिया गया था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े