यूपी चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, 125 में 50 महिलाओं को टिकट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी लड़ेंगी चुनाव

By अंकित सिंह | Jan 13, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से पूरा दमखम लगा रही है। उत्तर प्रदेश में पार्टी का नेतृत्व प्रियंका गांधी कर रही हैं। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई। पहली सूची में कुल 125 उम्मीदवार हैं जिनमें 40% महिलाओं को शामिल किया गया है। 125 उम्मीदवारों में 50 महिला उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने जिन लोगों को टिकट दिया है उनमें कुछ पत्रकार और समाजसेवी भी शामिल हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी हैं। आपको बता दें कि उन्नाव रेप केस काफी बड़ा मामला हुआ था। 125 नामों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी का भी नाम है। नोएडा से पार्टी ने पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है जबकि सदफ जाफर को भी उम्मीदवार बनाया गया है। सदफ जाफर ने एनआरसी CAA-NRC के खिलाफ आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों। उन्होंने कहा कि इस सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं, ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा, कुछ समाजसेविकाएं हैं। प्रियंका ने कहा कि हर चुनाव में हमने हर पार्टी में देखा है​ कि कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग जाते हैं, कुछ लोग घबरा जाते हैं कि हो सकता है कि हम यहां से नहीं जीते। मुझे नहीं लगता कि ये ऐसी चीज है जिससे किसी भी पार्टी को घबराना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक

कौशांबी में Kanwar Yatra मार्ग के हर थाने पर मिलेगा गंगाजल, Kaushambi Police की नई पहल

Asmita Dey ने Commonwealth Games में जीता स्वर्ण, CM Yogi और DGP ने दी बधाई