DK Shivakumar बोले Congress ने लोकतंत्र दिया तभी PM Modi आज शीर्ष पद पर हैं

By अंकित सिंह | Oct 23, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में लोकतंत्र स्थापित करने में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जिस पद पर हैं, वह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में कांग्रेस के योगदान की ही देन है। शिवकुमार की यह टिप्पणी मोदी के उस आरोप के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपना प्रमुख राष्ट्रीय नेता बनाने के लिए सालों तक लगातार कोशिशें कीं।

गुरुवार को मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया एक "नई व्यवस्था" की तलाश कर रही है, तब कुछ लोग भारत में अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेता को लॉन्च करने की इतनी बार असफल कोशिशें की हैं, जितनी बार भारत ने एक साल में श्रीहरिकोटा से रॉकेट लॉन्च नहीं किए होंगे।

इसे भी पढ़ें: सलमान खुर्शीद ने Rahul Gandhi के बयान का किया समर्थन, Foreign Policy पर उठाए सवाल

राहुल गांधी के बार-बार विदेश दौरों पर भाजपा की आलोचना और इस आरोप का जवाब देते हुए कि वे विदेश से लौटकर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करते हैं, शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता को विदेशों में राजनीतिक नेताओं, व्यापारिक दिग्गजों और विश्वविद्यालयों द्वारा आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि वे एक नेता हैं। कई विदेशी राजनीतिक नेता, कारोबारी नेता और विश्वविद्यालय उनसे अनुरोध करते हैं। वे एक ऐसे नेता हैं, जिनकी ओर पूरी दुनिया देख रही है। 

प्रमुख खबरें

ISRO का SPADEX मिशन पूरा, दोनों सैटेलाइट वायुमंडल में सुरक्षित लौटे

Brent Crude में तेजी से US Dollar के मुकाबले Rupee 12 पैसे फिसलकर 94.93 पर बंद

French Open में PV Sindhu की धमाकेदार जीत, चिउ पिन-चियन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

SBI ने ग्राहकों का धन सुरक्षित बताया, 3897 खातों के संदिग्ध Data Leak की जांच शुरू