कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने ‘वोट चोरी’ को भारत की अखंडता के लिए खतरा बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2025

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि ‘वोट चोरी’ भारत की अखंडता के लिए खतरा है और उन्होंने केंद्र पर ‘‘मतदाता सूची में हेराफेरी’’ करने का आरोप लगाया।

अलप्पुझा के सांसद ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘वोट चोरी कोई मामूली अपराध नहीं है। यह हमारे संविधान, हमारी अर्थव्यवस्था, सामाजिक न्याय और भारत की अखंडता के लिए एक बड़ा खतरा है।’’

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पूरे भारत में पांच करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करेगी। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यह अभियान एक जन आंदोलन के रूप में गति पकड़ रहा है, तथा उन्होंने ‘‘लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक से संविधान की रक्षा करने और भारत की आत्मा को बचाने के लिए इस संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के