दो हफ्तों में कांग्रेस को क्राउड फंडिंग से मिले सिर्फ 11 करोड़, आलाकमान हुआ नाराज, नेताओं को दिया गया बड़ा निर्देश

By अंकित सिंह | Jan 05, 2024

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने पार्टी के लिए संसाधन जुटाने के लिए देशव्यापी क्राउड फंडिंग अभियान, 'डोनेट फॉर देश' की घोषणा की थी। पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि यह पहल महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज फंड' से प्रेरित थी, जिसे सौ साल पहले 1920-21 में लॉन्च किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 18 दिसंबर को औपचारिक रूप से अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने खुद 1.38 लाख रुपये का अंशदान दिया। इसका बड़ा कारण यह भी था कि कांग्रेस का दान वित्तीय वर्ष 2021-22 में 95.4 करोड़ रुपये से घटकर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 79 रुपये करोड़ हो गया है।

सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पार्टी नेतृत्व ने 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए अलग से चंदा जुटाने का फैसला किया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए चंद जुटाने की खातिर दिसंबर में डोनेट फॉर देश अभियान शुरू किया था। खरगे ने नेताओं से कहा कि वे आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करें, वहीं राहुल गांधी ने उनसे अनावश्यक टिप्पणियां करने से परहेज करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, नारायण राणे... राज्यसभा से रिटायर हो रहे दिग्गजों को लेकर क्या है BJP का प्लान?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किए गए पार्टी के ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के वास्ते चंदा दिया था और कहा कि यह ‘‘सामंजस्यपूर्ण और प्रगतिशील’’ भारत के लिए उनका योगदान है। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं आप सभी से दान करने और भारत की आत्मा को बचाने के आंदोलन का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं।’’ देश की मुख्य विपक्षी पार्टी 28 दिसंबर को अपने 138वें स्थापना दिवस से पहले इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रूप में देने की अपील कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Ishaq Dar ने ईरानी समकक्ष Abbas Araghchi से की बातचीत, कूटनीति पर दिया जोर

Delhi के Mohan Garden में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, पांच आरोपी पकड़े गए

Mumbai में Tiger Shroff पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अभिनेता

Donald Trump ने इजराइली चुनाव में Benjamin Netanyahu को दिया समर्थन