Chai Par Sameeksha: तीन राज्यों के चुनाव परिणाम से सबसे बड़ा झटका Congress को लगा या किसी और को

By अंकित सिंह | Mar 06, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी भाषण की समीक्षा की गयी। प्रभासाक्षी संपादक नीरज कुमार दूबे ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। जनता ने एक बार फिर भाजपा को चुन लिया है यह कोई बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात यह है कि जनता ने इन चुनावों में किन-किन दलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह भी है कि जनता ने किन पॉलिटिकल प्रयोगों को खारिज किया है। नीरज दुबे ने कहा कि 2023 की पहली जो चुनावी जीत है उसे दर्ज करके बीजेपी ने अपना विजय रथ को और भी आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पूर्वोत्तर में कमल खिला है। वह अपने आप में महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि भाजपा को गाऊबेल्ट की पार्टी माना जाता था। लेकिन अब यह पूर्वोत्तर में भी जीत हासिल कर रही है। उन राज्यों में जीत रही है जहां क्रिश्चियन कम्युनिटी के लोग ज्यादा है। 

इसे भी पढ़ें: चुनावों में शून्य पर सिमटती कांग्रेस कहीं पूरी तरह शून्यता में ना चली जाये

इसके साथ ही इन चुनावी नतीजों पर नीरज दुबे ने कहा कि लाभ भाजपा को हुआ है, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन नुकसान किसको हुआ है, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है क्योंकि उसने चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया था। उसके बारे नेताओं ने तीनों ही राज्यों में चुनाव प्रचार नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा कि शुरू से ही पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने हाशिए पर रखा, वहां कई सारी समस्याएं थी जिस को सुलझाया नहीं किया। वहां से हिंसा की खबरें आती थी, इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। लेकिन अब वहां पर स्थिति बदल रही है। विकास के कार्य हो रहे हैं। शांति पर जोर दिया जा रहा है। कई बड़े समझौते हो रहे हैं। 

मल्लिकार्जुन खड़गे की बातों का उदाहरण देते हुए नीरज दुबे ने कहा कि आप छोटे राज्यों गंभीरता से लेते ही नहीं हैं। बड़े राज्यों में आप है नहीं। तो आखिर आप बचे कहां हैं? इसके अलावा नीरज दुबे ने तृणमूल कांग्रेस पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में तृणमूल कांग्रेस ने पूरा दम लगाया था। अभिषेक बैनर्जी लगातार कैंपेन कर रहे थे। मेघालय में ममता बनर्जी ने जमकर प्रचार किया था। लेकिन कहीं कुछ हाथ नहीं लगा। नीरज दुबे ने कहा कि यह ममता बनर्जी के राष्ट्रीय राजनीति को बड़ा झटका है। इसके अलावा उन्होंने जदयू, एनसीपी जैसे दलों को भी चुनावी परिणामों से सबक लेने की सलाह दी। 

इसके अलावा, प्रभासाक्षी संपादक ने कहा कि विदेशी धरती से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत सरकार और भारतीय संवैधानिक संस्थानों पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सवाल उठता है कि राहुल गांधी व्याख्यान देने गये थे या अपने ऊपर हो रहे कथित अत्याचारों का वर्णन करने? उन्होंने कहा कि सवाल यह भी उठता है कि यदि India में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है तो उसे मजबूत करने के प्रयास यहां करने होंगे या विदेशी विश्वविद्यालय में?  राहुल गांधी के बयानों पर नीरज दुबे ने सवाल किया कि आप जो व्याख्यान देने गए थे, वह व्याख्यान था या आपके ऊपर कथित अत्याचारों का वर्णन था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पेगासस को लेकर जब सुप्रीम कोर्ट ने जांच बैठाई थी और मोबाइल जमा करने के लिए कहा गया था तो आपने क्यों नहीं किया? उन्होंने साफ कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने एक अभियान बना लिया है, भारत के खिलाफ नकारात्मक बातें फैलाने का और उसमें वे लगे हुए है।

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल