I.N.D.I.A. गठबंधन में हो रही उठापटक के बीच Congress को मिला महबूबा और उमर अब्दुल्ला का साथ

By नीरज कुमार दुबे | Dec 05, 2023

विपक्षी गठबंधन इंडिया में हो रही उठापटक के बीच कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी का साथ मिला है। जहां पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि थोड़ी बहुत नाराजगी तो हर जगह चलती रहती है वहीं नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मुद्दे अलग होते हैं इसलिए भाजपा की जीत को 2024 के लोकसभा चुनावों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भाजपा की जीत पर श्रीनगर की सड़कों पर हुई आतिशबाजी, कश्मीरियों ने लगाये 'हर हर मोदी, घर घर मोदी' के नारे

दूसरी ओर, उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोकसभा चुनावों में अलग मुद्दे होते हैं इसलिए देखना होगा कि क्या 2024 के चुनाव भी विधानसभा चुनावों की तर्ज पर होते हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा राज्य चुनावों में हार जाती है, तो वे कहते हैं कि यह आम चुनाव नहीं है, बल्कि केवल विधानसभा चुनाव है और उनका लोकसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन जब वे जीतते हैं तो इसे पीएम मोदी और केंद्र सरकार की सफलता बताते हैं। उन्होंने कहा कि यह सेमीफाइनल है या नहीं, इसका आकलन पांच साल पहले के उदाहरण से किया जा सकता है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पांच साल पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में जीत हासिल की थी लेकिन जब संसद के चुनाव हुए तो कांग्रेस तीनों में हार गई। उन्होंने कहा कि इसलिए देखना होगा कि क्या आगामी लोकसभा चुनाव भी इन तीन राज्यों की तर्ज पर होंगे।

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks