कांग्रेस सरकार की गारंटी लोगों को सशक्त बना रही, इसलिए भाजपा इनके खिलाफ : Siddaramaiah

By Prabhasakshi News Desk | Nov 04, 2024

हुब्बली (कर्नाटक) । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं का विरोध कर रही है, क्योंकि ये समाज के सभी वर्गों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाती हैं। सिद्दरमैया ने कहा कि भाजपा चाहती है कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोग वैसे ही बने रहें, ताकि वह उनका “शोषण” कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा गारंटी योजनाओं का विरोध करती है, क्योंकि सरकार गारंटी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभ पहुंचा रही है। हम सामाजिक न्याय के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना चाहते हैं, ताकि पिछड़े समुदाय मुख्यधारा में आ सकें।”

इससे पहले, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को ‘शक्ति’ योजना पर फिर से विचार करने का संकेत दिया था, जिसके तहत राज्य की सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाती है। सिद्दरमैया ने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र से न्याय पाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 16वें वित्त आयोग ने हाल में कर्नाटक का दौरा किया था। उन्होंने कहा, “हमने (कर्नाटक) 15वें वित्त आयोग से अन्याय का सामना किया है। हम (राज्य) हर साल 4.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कर देते हैं, हमें 55,000-65,000 करोड़ रुपये मिलते हैं। क्या यह सही है?” सिद्दरमैया ने दावा किया कि भाजपा का कोई नेता कर्नाटक के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ नहीं बोल रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर