राष्ट्रीय सर्वे में हिमाचल में कांग्रेस की बढ़त का श्रेय कार्यकर्ताओं को-कांग्रेस प्रवक्ता बोले- सर्वे कुलदीप राठोर के नेतृत्व में कांग्रेस की मजबूती को दर्शाता है

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 20, 2021

शिमला देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान द्वारा आगामी साल में होने वाले विधानसभा चुनावों के विश्लेषण की रिपोर्ट जिसके आंकलन में  हिमाचल में कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी टक्कर देती बताई गई है इस बात की पुष्टि करती है कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

 

 

यह विचार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित यह रिपोर्ट कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढाने वाली है।उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर दिन रात मेहनत करके कार्यकर्ताओं की आवाज़ बने हैं यह उसी संघर्ष का परिणाम है कि अब मीडिया के सर्वे में हिमाचल कांग्रेस बढ़त में दिखाई देने लगी है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि निःसन्देह इसका श्रेय प्रदेश के लाखों कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है जिनके अथक  प्रयासों से संगठन मजबूती के साथ सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ने युवाओं के लिए खोले रोजगार के द्वार

 

दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा दिए गए हर आह्वान को कार्यकर्ता एकजुटता के साथ सफल बना रहे हैं।कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कुलदीप सिंह राठौर में खुद को देखता है।क्योंकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने हर मंच से बार बार कहा है कि मेरा कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है और न ही किसी का कोई भी व्यक्तिगत एजेंडा लागू होगा।केवल राहुल गांधी द्वारा दिए गए एजेंडे को ही आगे बढाया जाएगा।यही मुख्य कारण है जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी टक्कर देता दिखाई दे रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें: एसोचैम की राज्य विकास परिषद के अध्यक्ष ने उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह से भेंट की

 

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा इन दिनों पोलिंग बूथ कमेटियों की समीक्षा का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस अभियान में सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग लें ताकि कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्तासीन किया जा सके।

 

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस सर्वे रिपोर्ट से भाजपा सरकार सकते में है।प्रस्तावित उपचुनावों को टालने के बहाने ढूढ़ रही है।जिस तरह से जयराम सरकार ने जनविरोधी फ़ैसले लिए और जनसमस्याओं की अनदेखी की उसके चलते अब लोग खुल कर सरकार के खिलाफ आगे आने लगे हैं।जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस की रैलियों में भीड़ जुटने लगी है उससे साफ नजर आता है कि जनादेश भाजपा के खिलाफ हो चुका है।कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सक्रीयता बनाये रखें।जनहित के मुद्दों को उठाने से पीछे न रहें।सरकार की तानाशाही से डरें नहीं और निडर होकर डट कर मुकाबला करें।

 

इसे भी पढ़ें: रामनाथ कोविंद आज दिल्ली लौट गए , राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को दी गरिमापूर्ण विदाई

 

 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा धनबल,सत्ताबल सहित कई हथकंडे अपना कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रीयता को तोड़ने की कोशिश करेगी लेकिन कार्यकर्ता अपना ऊंचा मनोबल बनाये रखें।उन्होंने कहा कि वर्तमान में संघर्षरत सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान एवम उनके हितों की रक्षा करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर वचनबद्ध हैं।अतः कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगामी संघर्ष के लिए कमर कस लें।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों,सहयोग, समर्थन से ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी आज पूरे देश में अग्रणी नज़र आ रही है।

प्रमुख खबरें

NHAI चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये की Highway Projects के लिए मांगेगा बोलियां

Delhi Police कर्मियों के परिजनों ने Parliament मार्च हिंसा पर अपनी पीड़ा जताई

Himachal Pradesh में उद्योगों को मिलेगा एकमुश्त सहमति प्रमाणपत्र: CM Sukhvinder Singh Sukhu

Bhuvaneshwar Kumar की 2027 World Cup में वापसी की मांग, R Ashwin ने चयनकर्ताओं को दिया बड़ा सुझाव