'कर्नाटक में गिर सकती है कांग्रेस की सरकार', H D Kumaraswamy का दावा- 50-60 MLA के साथ भाजपा जॉइन करेंगे बड़े मंत्री

By अंकित सिंह | Dec 11, 2023

एक ओर जहां कांग्रेस तेलंगाना में जीत के बाद 2024 को लेकर दक्षिण भारत में आश्वस्त नजर आ रही है तो वहीं विपक्षी दल कर्नाटक में उसे घेरने की तैयारी में हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है। कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है। सिद्धारमैया की कांग्रेस सरकार गिर सकती है क्योंकि एक प्रभावशाली मंत्री भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एचडी कुमारस्वामी के इस दावे के बात कर्नाटक में राजनीतिक चर्चा जोरों पर है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद Dheeraj Sahu के परिसरों पर छापे में रिकॉर्ड नकदी हुई जब्त, 351 करोड़ रुपये तक पहुंच गई रकम

जब कुमारस्वामी से नेता का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि छोटे नेताओं से ऐसे 'साहसी' कृत्य की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि केवल 'प्रभावशाली लोग' ही ऐसी चीजें कर सकते हैं। जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष ने भविष्यवाणी की कि कर्नाटक में किसी भी समय 'महाराष्ट्र जैसा कुछ' हो सकता है। उन्होंने कहा, ''मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए, कुछ भी हो सकता है।'' उन्होंने कहा कि जब राजनेता अपनी सुविधा के लिए पाला बदल लेते हैं तो विचारधाराएं पीछे रह जाती हैं। इस बीच, कर्नाटक कांग्रेस इकाई ने 13 दिसंबर को बेलगावी में अपनी विधायक दल की बैठक बुलाई है। सीएलपी सचिव ई तुकाराम ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो बुधवार शाम बेलगावी में शिवाजी नगर ग्राउंड के पास बेलागुंडी में शून्य फार्म रिट्रीट में होगी।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली