कांग्रेस सरकार में ‘लॉ’ दिग्विजय सिंह चलाते थे, ‘ऑर्डर’ कमलनाथ देते थेः कैलाश विजयवर्गीय

By दिनेश शुक्ल | Oct 27, 2020

भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर का बंटाढार कर दिया था। बस भ्रष्टाचार का बोलबाला था। दिग्विजय सिंह ने सरकारी बंगले में बैठकर ‘लॉ’ चलाया। वे तबादलों में, ठेकों में ला-ला करते थे और कमलनाथ इसके लिए ऑर्डर देते थे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के आने के बाद मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा तबादला उद्योग चला। कई कांग्रेसियों को तो रोजगार भी मिल गया था। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुवासरा विधानसभा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ ने सरकार में आने के पहले युवाओं से वादा किया था कि बेरोजगारों को प्रतिमाह 4 हजार रूपए भत्ता दिया जाएगा। किसानों का 2 लाख रूपए तक का कर्जामाफ करने का वादा किया था। लेकिन कांग्रेस सिर्फ बोलती है,  करती नहीं है। परंतु भाजपा जो बोलती है,  वह करती भी है। कांग्रेस की विशेषता है कुछ भी बोलना।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के नैतिक दिवालियापन पर बोलिये कैलाश जी, साख धूल में मिल गयी है- भूपेन्द्र गुप्ता

विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि चीन की सेना 1200 कि.मी. देश के अंदर आ गई। राहुल गांधी को कि.मी. इंच, फुट का भी ज्ञान नहीं है। अगर चीन की सेना 1200 कि.मी. अंदर आती तो दिल्ली तक आ जाती। राहुल गांधी ने देश की सेना का अपमान किया है। देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया में कहीं पर भी जाते हैं तो मोदी-मोदी के नाते लगते हैं। मोदी जी ने करोड़ों जनता का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मोदी जी ने भारत को दुनिया के अंदर सक्षम देश बनाया है। उन्होंने कहा कि देश की माताओं, बहनों की आंखों में खाना बनाते समय आंसू आते थे। उनके आंसू पोछने का काम गैस चूल्हा देकर उज्जवला योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यही भाजपा का विकास और विचार है। मोदी जी ने किसी भी गरीब से भेदभाव नहीं किया। मोदी जी कहते हैं सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास तो भाजपा ने सबका विश्वास जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव साधारण नहीं है,  यह मध्य प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करेगा। इसलिए भाजपा को जिताने का संकल्प लें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर