'कांग्रेस की सरकारों ने नहीं होने दिया विकास', अनुराग ठाकुर बोले- ये चुनावों के समय झूठे वादे करते हैं

By अंकित सिंह | Nov 09, 2022

हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर प्रचार का दौर चरम पर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी 'गरीबी हटाओ' कहा करते थे। राहुल और प्रियंका गांधी ने भी यही नारा लगाया था। लेकिन जब मैं (भाजपा की) तिरंगा यात्रा के दौरान अमेठी गया था, तो मैंने झोंपड़ियों की लंबी कतार देखी थी। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद क्या बदला? आज 3.22 करोड़ लोगों को पक्के घर दिए गए हैं, हर गांव में बिजली कनेक्शन है, हर घर में नल का पानी है, हर रसोई में एलपीजी सिलेंडर है, घरों में शौचालय हैं और लोगों के पास बैंक खाते हैं और आयुष्मान भारत तक पहुंच है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, PM बढ़ती बेरोजगारी की तरफ देख ही नहीं रहे, हम वादे पूरा करेंगे

वहीं आज कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनावी प्रचार में कहा कि भाजपा ने देश के युवाओं से हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। अगर युवाओं को यह नौकरियां दे दी जाती तो करोड़ों युवा यूं बेरोज़गार नहीं घूम रहे होते। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 14 लाख वैकेंसी खाली हैं और हिमाचल प्रदेश में 65 हजार वैकेंसी खाली हैं, उन वैकेंसीज को भरा नहीं जा रहा। जब 13-14 लाख वैकेंसीज हैं, तो प्रधानमंत्री सिर्फ 70-75 हजार ही सर्टिफिकेट बांटते हैं। प्रधानमंत्री बढ़ती बेरोजगारी की तरफ देख ही नहीं रहे। दूसरी ओर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को हर महीने ₹1500 मिलेंगे, उनके खाते में - ये है कांग्रेस की ‘हर घर लक्ष्मी' गारंटी! ये भाजपा की तरह झूठा वादा नहीं, कांग्रेस का सच्चा वचन है - जो कहते हैं, पूरा करते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर